बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के पास अपना दल (एस) की बैठक हुई, संगठन मजबूती पर चर्चा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के निकट जनता मोड स्थित पटेल स्मार्ट शॉपिंग कांप्लेक्स में रविवार को दिन में 11 बजे से अपना दल (एस) की बैठक हुई। जिसमें संगठन मजबूती पर बल दिया गया। जोन अध्यक्षों की समीक्षा भी की गई और सेक्टर तथा बूथ स्तर तक संगठन मौजूद करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बल दिया गया।