हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में जमीन विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक सीताराम स्वर्णकार के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने गलत तरीके से उनकी जमीन अपने नाम करवा ली थी, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। मौत के बाद न्याय की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और 24 घंटे तक शव आंगन में पड़ा रहा। विधायक प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ।