सदर: विकासनगर आग कांड: प्रशासन अलर्ट, सपा नेता ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का दर्द सुना
Sadar, Lucknow | Apr 16, 2026 लखनऊ के विकास नगर में हुए भीषण आग कांड के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं, समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद इखलाक भी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली।