हिलसा: ग्वलबिगहा गांव में स्कूल से लौटी बालिका की बारिश में छत पर खेलते हुए ठनका से मौत
Hilsa, Nalanda | Aug 27, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वालबिगहा गांव में बुधवार को ठनका की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई.घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मृतका की पहचान ग्वालबिगहा गांव निवासी रामकृष्ण यादव की आठ वर्षीय पुत्री सुगनी कुमारी के रूप में हुई