दाउदनगर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय दाउदनगर में शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे लोग, 20 सूत्री अध्यक्ष ने जताया रोष
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आरओ वटर सिस्टम लगे रहने के बावजूद शुद्ध पेयजल के लिए आम लोगों के साथ-साथ कर्मी भी भटकने को मजबूर हैं। पानी टंकी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसका पानी संक्रमित होने की आशंका बनी रहती है। प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दीपक पटेल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने रविवार को 2:00 बजे बताया कि इसकी सूचना बीडीओ को पहले ही दी जा चुकी है।