सिमरिया: पन्ना की सड़क पर शान से टहला 'वनराज', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राहगीरों में मचा हड़कंप।
जानवर से पन्ना जाने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार, 5 जून की रात करीब 10:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों का सामना एक विशालकाय बाघ से हो गया। सड़क किनारे शान से चहलकदमी कर रहे इस बाघ को देखकर वहां से गुजरने वाले लोग दंग रह गए। कुछ राहगीरों ने गाड़ी रोककर अपनी जान जोखिम में डालते हुए इस अद्भुत नजारे का वीडियो बना लिया।