कोरांव: भगेसर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र स्थित भगेसर मोड़ पर बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रौनी गांव निवासी तौलन प्रसाद अपनी पत्नी कुसुम देवी के साथ बाइक पर सवार होकर भगेसर जा रहे थे।