अतरौली: शिक्षा मंत्री के जिले में लापरवाही, गांव पुरैनी के सरकारी स्कूल में 7:30 बजे पहुंचे बच्चे, 9:10 तक नहीं आया कोई शिक्षक
शिक्षा मंत्री के जिले में लापरवाही: 7:30 बजे पहुंचे बच्चे, 9:10 तक स्कूल में कोई शिक्षक नहीं भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है। लेकिन बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के गृह जनपद अलीगढ़ के गंगीरी ब्लॉक के गांव पुरैनी में शिक्षा व्यवस्था की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है।