बरेली: अहलादपूर के रहने वाले व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत ,परिवार में मचा मातम
थाना इज्जत नगर के अहलादपूर गांव का रहने वाले टेक बहादुर पुत्र अमर सिंह की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टेक बहादुर अपने खेत से घर के लिए आ रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अहलादपुर चौराहे पर टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।