बरेली: किला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
किला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा युवती के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।