बरेली: डीडीपुरम में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो छात्रा गंभीर रूप से घायल,भीड़ ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा
डीडीपुरम में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में चालक ने साइकिल सवार छात्रा को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कार बीडीए उपाध्यक्ष के आवास के बाहर पेड़ से टकराकर रुक गई। वहां पास में बैठे होमगार्ड बाल-बाल बच गए।