बरेली: सेंथल में मुस्लिम छात्र की दाढ़ी पर विवाद, प्रधानाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मोहल्ला नई बस्ती निवासी जीशान अली ने बताया कि उनका छोटा भाई फरमान अली एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र है। आरोप है कि प्रधानाचार्य छात्र पर पिछले एक माह से दाढ़ी कटवाने का दबाव बना रहे हैं। न काटने पर कॉलेज से नाम काटने और कक्षा में फेल करने की धमकी भी दे रहे हैं। जीशान ने बताया कि फरमान 31 जुलाई को कॉलेज गया था।