भभुआ: अवारी के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बैंक के कर्मी का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 22, 2026 अवारी के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बैंक के एक कर्मी मौत हो गई। आज बुधवार 11:30 बजे को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र बसुहारी गांव के शंकर पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान बताया जाता है। वकील कुमार पासवान ने बताया कि सुनील अपने गांव से रोज की तरह बाइक से ड्यूटी करने बैंक जा रहा था।