पटना ग्रामीण: पटना में तेजस्वी यादव ने कहा, पहले 5 साल में एक बार सरकार बनती थी, अब सरकार बनते ही फिर बन रही है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में नए मुख्यमंत्री के ऐलान को लेकर कहा है कि पहले 5 साल में एक बार सरकार का गठन होता है लेकिन अब सरकार बनते हैं फिर सरकार बन रही है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर से लेकर हर चीज बत्तर है। उन्होंने भाजपा पर बिहार को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है।