स्वार: सितारामपुर गाँव में मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी का सिर शील बट्टे से कुचलकर उतारा मौत के घाट
Suar, Rampur | Oct 5, 2026 रामपुर जिले की तहसील स्वार क्षेत्र के गांव सीतारामपुर में रविवार को मामूली बात को लेकर पति द्वारा पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सीतारामपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रमेश की शादी करीब छह वर्ष पूर्व रीना से हुई थी।