बिहपुर: व्यवसायी से ₹3.50 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने सिर फोड़ा
बिहपुर के गौरीपुर खादी भंडार के पास गुरुवार सुबह अनाज व्यवसायी उमेश कुमार साह से 3.50 लाख रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें कार से खींचकर मारपीट की और पत्थर से सिर फोड़ दिया। घायल अवस्था में व्यवसायी किसी तरह बिहपुर सीएचसी पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।