करपी: परियारी पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
Karpi, Arwal | Jul 26, 2026 परियारी पंचायत में रविवार को दोपहर 2:00 बजे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का उद्घाटन सरपंच मालती देवी के द्वारा किया गया। शिविर में गोद लेने के कानूनी प्रक्रिया विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना की जानकारी दी गई।