महोबा: नए प्राइवेट बस स्टैंड की निवासी महिला ने वारंटी में बैटरी न बदलने का लगाया आरोप, डीएम से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 आसमा ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि वारंटी अवधि के भीतर स्कूटी की बैटरी खराब होने के बावजूद एजेंसी संचालक उसे बदलने से इनकार कर रहे हैं। आरोप है कि नई बैटरी देने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पीड़िता ने मामले की जांच कर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई और वारंटी के अनुसार नई बैटरी उपलब्ध कराने की मांग की है।