Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

श्योपुर: एआई पाठ्यक्रम में प्रशिक्षित कर दें उचित मार्गदर्शन-सीईओ जिपं सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Sheopur, Sheopur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

मलेरिया नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित
 ------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण गतिविधियाँ जारी है। इसी क्रम में आज विकासखंड श्योपुर (बड़ौदा) के मलेरिया निरीक्षक एम.आई. श्री मानसिंह पारस एवं एम.टी.एस. श्री अरविन्द गर्ग द्वारा ग्राम धीरौली एवं क्यारपुरा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीकाकरण सत्र स्थल पर उपस्थित ए.एन.एम. एवं आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके द्वारा किए जा रहे मलेरिया नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई।

इसके उपरांत आशा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम में भ्रमण कर फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे किया गया। साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

उन्हें बताया गया कि मलेरिया रोग संक्रमित मादा ऐनाफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है, जो प्रायः स्वच्छ एवं रुके हुए पानी में पनपता है। इसलिए घर एवं घर के आसपास अनावश्यक पानी एकत्रित न होने दें, पानी की टंकियों एवं कूलरों की प्रत्येक सप्ताह नियमित सफाई करें तथा सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। मच्छरों से बचाव हेतु शाम के समय घर के भीतर नीम की पत्तियों का धुआँ करने की भी सलाह दी गई।

ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि बुखार आने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में अथवा आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मलेरिया की जाँच कराएँ, जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे समुदाय में नियमित भ्रमण कर लार्वा सर्वे करें, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की आरडीटी (किट) के माध्यम से जाँच करें तथा मलेरिया नियंत्रण एवं मच्छरदानी के नियमित उपयोग के संबंध में लोगों को सतत जागरूक करते रहें।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

मलेरिया नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित ------ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण गतिविधियाँ जारी है। इसी क्रम में आज विकासखंड श्योपुर (बड़ौदा) के मलेरिया निरीक्षक एम.आई. श्री मानसिंह पारस एवं एम.टी.एस. श्री अरविन्द गर्ग द्वारा ग्राम धीरौली एवं क्यारपुरा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीकाकरण सत्र स्थल पर उपस्थित ए.एन.एम. एवं आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके द्वारा किए जा रहे मलेरिया नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत आशा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम में भ्रमण कर फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे किया गया। साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि मलेरिया रोग संक्रमित मादा ऐनाफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है, जो प्रायः स्वच्छ एवं रुके हुए पानी में पनपता है। इसलिए घर एवं घर के आसपास अनावश्यक पानी एकत्रित न होने दें, पानी की टंकियों एवं कूलरों की प्रत्येक सप्ताह नियमित सफाई करें तथा सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। मच्छरों से बचाव हेतु शाम के समय घर के भीतर नीम की पत्तियों का धुआँ करने की भी सलाह दी गई। ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि बुखार आने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में अथवा आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मलेरिया की जाँच कराएँ, जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे समुदाय में नियमित भ्रमण कर लार्वा सर्वे करें, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की आरडीटी (किट) के माध्यम से जाँच करें तथा मलेरिया नियंत्रण एवं मच्छरदानी के नियमित उपयोग के संबंध में लोगों को सतत जागरूक करते रहें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

जिला स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक आयोजित
 -----
जिला स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ अपक कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए. उनकी समीक्षा कि जाए, तथा सभी शासकीय एवं आशासकीय कॉलेज में मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम नोडल अधिकारी बनाये जायें। 

सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तनाव रहित रहने के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। बैठक में एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया, एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, साामाजिक कार्यकर्ता श्री कैलाश पाराशर, श्री डीके सक्सैना, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का, सीडीपीओ श्री पवनजीत अरोरा आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

जिला स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक आयोजित ----- जिला स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ अपक कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए. उनकी समीक्षा कि जाए, तथा सभी शासकीय एवं आशासकीय कॉलेज में मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम नोडल अधिकारी बनाये जायें। सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तनाव रहित रहने के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। बैठक में एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया, एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, साामाजिक कार्यकर्ता श्री कैलाश पाराशर, श्री डीके सक्सैना, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का, सीडीपीओ श्री पवनजीत अरोरा आदि उपस्थित रहें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

पीएम पोषण अंतर्गत एमडीएम का निरीक्षण
  -----
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशानुसार सतत निरीक्षण के अनुक्रम में आज एसीईओ एवं पीएम पोषण प्रभारी डॉ अजय उपाध्याय द्वारा जनपद शिक्षा केन्द्र श्योपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कनापुर, शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कनापुर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय किशोरपुरा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुंड हवेली, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुंड हवेली, आंगनवाड़ी केंद्र किशोरपुरा एवं आंगनवाड़ी केंद्र कुंड हवेली का औचक निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान पीएम पोषण अंतर्गत मध्याह्न भोजन वितरण की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया गया, बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा गया, तथा मध्याह्न भोजन एवं बर्तन क्रय से संबंधित समस्त अभिलेखों और रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

पीएम पोषण अंतर्गत एमडीएम का निरीक्षण ----- सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशानुसार सतत निरीक्षण के अनुक्रम में आज एसीईओ एवं पीएम पोषण प्रभारी डॉ अजय उपाध्याय द्वारा जनपद शिक्षा केन्द्र श्योपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कनापुर, शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कनापुर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय किशोरपुरा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुंड हवेली, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुंड हवेली, आंगनवाड़ी केंद्र किशोरपुरा एवं आंगनवाड़ी केंद्र कुंड हवेली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएम पोषण अंतर्गत मध्याह्न भोजन वितरण की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया गया, बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा गया, तथा मध्याह्न भोजन एवं बर्तन क्रय से संबंधित समस्त अभिलेखों और रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

श्योपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित 
 -----
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में प्रगति पथ एनजीओ के सहयोग से विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला जेल श्योपुर और उप जेल विजयपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किये गये। 

इस शिविर के दौरान 28 बंदियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और एचआईवी की स्क्रीनिंग की गई। संक्रमण की समय पर पहचान और उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए, पॉजिटिव पाए गए 05 बंदियों के वायरल लोड टेस्ट भी कराए गए।

इस अवसर पर जिला अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में श्री योगेश यादव जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, सुश्री दीपा शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर प्रगति पथ एनजीओ, अरविंद पटेल लैब टेक्नीशियन, श्री मती प्रियंका पोरवाल काउंसलर और श्री विशाल सुमन पियर सपोर्टर ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

श्योपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित ----- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में प्रगति पथ एनजीओ के सहयोग से विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला जेल श्योपुर और उप जेल विजयपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किये गये। इस शिविर के दौरान 28 बंदियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और एचआईवी की स्क्रीनिंग की गई। संक्रमण की समय पर पहचान और उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए, पॉजिटिव पाए गए 05 बंदियों के वायरल लोड टेस्ट भी कराए गए। इस अवसर पर जिला अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में श्री योगेश यादव जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, सुश्री दीपा शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर प्रगति पथ एनजीओ, अरविंद पटेल लैब टेक्नीशियन, श्री मती प्रियंका पोरवाल काउंसलर और श्री विशाल सुमन पियर सपोर्टर ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

गुरु-शिष्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन
 ------
सांदीपनि विद्यालय, श्योपुर में मंगलवार को गुरु-शिष्य संवाद कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यार्थियों ने प्रेरक वक्तव्य, अनुभव एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को गुरु के मार्गदर्शन, अनुशासन, संस्कार तथा जीवन में शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे जीवन को सही दिशा, श्रेष्ठ संस्कार और सफलता का मार्ग भी दिखाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरु का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

गुरु-शिष्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन ------ सांदीपनि विद्यालय, श्योपुर में मंगलवार को गुरु-शिष्य संवाद कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यार्थियों ने प्रेरक वक्तव्य, अनुभव एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को गुरु के मार्गदर्शन, अनुशासन, संस्कार तथा जीवन में शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार खंडेलवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे जीवन को सही दिशा, श्रेष्ठ संस्कार और सफलता का मार्ग भी दिखाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरु का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026