श्योपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-----
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में प्रगति पथ एनजीओ के सहयोग से विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला जेल श्योपुर और उप जेल विजयपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किये गये।
इस शिविर के दौरान 28 बंदियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और एचआईवी की स्क्रीनिंग की गई। संक्रमण की समय पर पहचान और उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए, पॉजिटिव पाए गए 05 बंदियों के वायरल लोड टेस्ट भी कराए गए।
इस अवसर पर जिला अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में श्री योगेश यादव जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, सुश्री दीपा शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर प्रगति पथ एनजीओ, अरविंद पटेल लैब टेक्नीशियन, श्री मती प्रियंका पोरवाल काउंसलर और श्री विशाल सुमन पियर सपोर्टर ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur