Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image

मलेरिया नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित ------ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण गतिविधियाँ जारी है। इसी क्रम में आज विकासखंड श्योपुर (बड़ौदा) के मलेरिया निरीक्षक एम.आई. श्री मानसिंह पारस एवं एम.टी.एस. श्री अरविन्द गर्ग द्वारा ग्राम धीरौली एवं क्यारपुरा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान टीकाकरण सत्र स्थल पर उपस्थित ए.एन.एम. एवं आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके द्वारा किए जा रहे मलेरिया नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत आशा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम में भ्रमण कर फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे किया गया। साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि मलेरिया रोग संक्रमित मादा ऐनाफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता है, जो प्रायः स्वच्छ एवं रुके हुए पानी में पनपता है। इसलिए घर एवं घर के आसपास अनावश्यक पानी एकत्रित न होने दें, पानी की टंकियों एवं कूलरों की प्रत्येक सप्ताह नियमित सफाई करें तथा सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। मच्छरों से बचाव हेतु शाम के समय घर के भीतर नीम की पत्तियों का धुआँ करने की भी सलाह दी गई। ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि बुखार आने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में अथवा आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मलेरिया की जाँच कराएँ, जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे समुदाय में नियमित भ्रमण कर लार्वा सर्वे करें, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की आरडीटी (किट) के माध्यम से जाँच करें तथा मलेरिया नियंत्रण एवं मच्छरदानी के नियमित उपयोग के संबंध में लोगों को सतत जागरूक करते रहें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

MORE NEWS