सरधना: कुछ देर की बारिश में सरधना की सड़क तालाब में तब्दील, हर तरफ नजर आया पानी, नगर पालिका के खिलाफ लोगों में नाराजगी
सरधना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद करीब 4 बजे अचानक बदले मौसम ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। महज 30 मिनट की बारिश ने पूरे सरधना को जलमग्न कर दिया। मुख्य मार्ग, बाजार और गलियां देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश ज्यादा तेज नहीं हुई, लेकिन जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण पानी सड़कों पर भर गया।