शामली: मिशन शक्ति अभियान के तहत शामली जिले के विभिन्न थानों पर पिंक समाधान दिवस का आयोजन
Shamli, Shamli | Oct 17, 2026 शनिवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शामली जनपद के विभिन्न थानों व तहसीलों में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किए।