डीग: 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने टीईटी से स्थायी छूट की मांग को लेकर निकाली रैली
Deeg, Bharatpur | Jun 18, 2026 डीग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के आह्वान पर गुरुवार को 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने डीग में प्रदर्शन कर टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी छूट मांगी। जिलाध्यक्ष अनिल सीही और जिला मंत्री देवेंद्र यादव के नेतृत्व में किशन लाल जोशी स्कूल से कलेक्ट्रेट रैली निकली।