नौहट्टा: नौहट्टा में अवैध खनन पर कार्रवाई, एक पर FIR दर्ज, ट्रैक्टर के साथ चालक फरार, पुलिस जुटी जांच में
नौहट्टा प्रखंड में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन अधिकारी अंजनी कुमार ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर छापेमारी की, जिसमें अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रंगे हाथ पकड़ी गई।छापेमारी के दौरान खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, पकड़ा गया ट्रैक्टर खनन विभाग को चकमा देकर मौके से भाग निकला।