पाली शहर के प्रमुख चौराहों पर शहर की गतिविधियों एवं अवंछीत गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं जिसकी निगरानी अभय कमांड कंट्रोल रूम से की जाती है । लेकिन पाली शहर के आयोजनों को लेकर कुछ लोगों ने केमरो के आगे होल्डिंग लगा दिए हैं । इसे लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने अब पाली शहर में होल्डिंग हटाने का काम गुरुवार से सभी स्थान पर प्रारंभ किया है।