कौंच: भकरोल में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटी पर हमला, मारपीट में घायल, दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू
Konch, Jalaun | Jun 23, 2026 मंगलवार सुबह 8 बजे जानकारी मिली नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भकरोल में पुरानी रंजिश के चलते घर में सो रही महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता संगीता ने आरोप लगाया कि देर रात गांव के छोटे लाल समेत कुछ लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप है।