बिजनौर: बिजनौर में गर्म राख में झुलसे चार बच्चों को परिजन मेरठ मेडिकल कॉलेज से बिजनौर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
Bijnor, Bijnor | May 6, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार झालू रोड स्थित आम के बाग के सामने बीते शुक्रवार को गर्म राख़ में झुलसे चार बच्चों के परिजन इलाज में लापरवाही का और अधिक खर्च का आरोप लगाते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज से बिजनौर ले आए हैं। बच्चों के परिजनों ने बिजनौर में बेहतर उपचार की मांग की है।