कोंडागांव: मर्दापाल अंचल के 23 ग्राम पंचायतों को 4 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन
प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल अंचल के 23 ग्राम पंचायतों में 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का आज रविवार को भूमिपूजन किया। शाम 6 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार इन कार्यों में सड़क, पुलिया, स्कूल भवन, सामुदायिक भवन, रंगमंच, पंचायत भवन और अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का निर्माण शामिल है।