शंभूगंज: गोयड़ा गांव के पास पानी के तेज बहाव से पुलिया टूटी, सड़क पर आवागमन बाधित
गोयड़ा गांव के पास सड़क पर पुलिया पानी की तेज बहाव से टूटकर ध्वस्त होने से तिलडीहा जाने वाली पथ पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है। सोमवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे बीडीओ नीतीश कुमार सीओ जुगनू रानी संयुक्त रूप से घटना स्थल पर पहुंचे और शंभूगंज से कुर्मा होते हुए तिलडीहा जाने वाली सड़क पर पुलिया के टूटने की सुचना जिला मुख्यालय को दिया। ताकि पुलिया बन सके।