धुरकी: पनघटवा डैम में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
Dhurki, Garhwa | May 25, 2026 धुरकी प्रखंड के पनघटवा गांव से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है। सोमवार 2बजे पनघटवा निवासी नंदन राम के 10 वर्षीय एकलौता पुत्र मनीष कुमार (उर्फ डब्लू) की पनघटवा डैम में डूबने से असामयिक मौत हो गई। मनीष स्थानीय विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम लगभग 5 बजे मनीष अपने साथियों के साथ पनघटवा डैम में नहाने गया था