मेरठ: मेरठ के कंकरखेडा में दो पक्षों के बीच मारपीट, गली में खड़े युवकों को हटने को कहा गया, दो लोग घायल, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Feb 5, 2025 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव में एक साधारण विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गली में खड़े युवकों को हटने को कहने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने छतों से पथराव भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।