घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके ने शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय भौरा में बच्चों के साथ चित्रकला और भाषण में सहभागिता की
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत गुरुवार को घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय, भौरा में स्कूली बच्चों के साथ सहभागिता की। विद्यालय परिसर में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता तथा विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।