जांजगीर: निवेदिता पाल ने जांजगीर-चांपा के एसपी का प्रभार संभाला
जांजगीर-चांपा जिले में निवेदिता पाल (IPS) ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे वर्तमान में 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ में सेनानी के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के 6 अप्रैल से 15 मई तक हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पर जाने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।