अंबाह: अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, भीम आर्मी ने अंबाह SDOP को सौंपी ठिकानों की सूची
Ambah, Morena | Oct 14, 2026 अंबाह। अंबाह-पोरसा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी प्रशांत भदौरिया को अवैध शराब के ठिकानों की सूची सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन ने शराब से घरेलू विवाद, हिंसा और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने पर चिंता जताई।