लोहरदगा: मुहर्रम को लेकर लोहरदगा पुलिस का फ्लैग मार्च सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील।
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर लोहरदगा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम करीब 5 बजे लोहरदगा सदर थाना परिसर से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ अमित कुमार एवं एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने किया।