बेनीपट्टी: बिस्फी, बेनीपट्टी, हरलाखी सहित ज़िले के 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना में सुरक्षा को लेकर एसपी ने दी जानकारी
मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी, हरलाखी, बिस्फी, लौकहा सहित पूरे जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के शुक्रवार को होने वाली मतगणना को लेकर गुरुवार कि शाम मतगणना स्थल आर के कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के बारे में मीडिया को सबोधित करते हुए विस्तार से जानकारी दी।