शाजापुर: युवा मोर्चा ने शहर में मशाल यात्रा निकाल कर मनाई कारगिल विजय दिवस की 25वी वर्षगांठ BJPकार्यालय पर प्रज्वलित किया विजयदीप
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरूवार को कारगिल विजय दिवस की 25वी वर्षगांठ मनाई गई।युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय से मशाल यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मशाले और तिरंगे झंडे लेकर शामिल हुए वहीं जिले के शहीद हुए जवानों के परिजनो को सम्मानित भी किया गया।BJP कार्यालय पर प्रज्वलित किया गया विजयदीप