लखनपुर: सुशासन तिहार के शिविर में गांव में राशन कार्ड पाकर राहत मिली, हितग्राही संतोष ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पुहपुटरा निवासी संतोष को जब उनके ही गांव में लगाए गए जन समस्या निवारण शिविर में राशन कार्ड मिला तो उन्होंने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में आम लोगों के लिए राहत और सुविधा का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।