धौलपुर: मध्य प्रदेश बॉर्डर पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
धौलपुर जिले में मध्यप्रदेश बॉर्डर पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से गमी में शामिल होकर वापस घर की ओर लौट रही थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं।