देहरादून में जंगली हाथी का खौफनाक हमला! बुलेट सवार युवक को हाथी ने टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद हाथी युवक के बेहद करीब से पैर रखते हुए गुजर गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर जंगल में भाग निकला। गनीमत रही कि इस खतरनाक हादसे में युवक की जान बच गई।
यह घटना देहरादून एयरपोर्ट रोड की बताई जा रही है, जहां मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ता संघर्ष एक बार फिर सामने आया है। राजाजी नेशनल पार्क से जुड़े हाथी कॉरिडोर से गुजरने वाले मार्गों पर रात के समय जंगली हाथियों की आवाजाही राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। सवाल है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन?
Tehri, Tehri Garhwal | Nov 12, 2026