धरहरा: घर में खेलते समय सांप बना काल, 6 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के खुदीबन गांव में गुरुवार रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। खुदीबन गांव निवासी राकेश ठाकुर के छह वर्षीय पुत्र विराट कुमार की सांप के डंसने से मौत हो गई। मासूम की असामयिक मौत से परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे विराट अपने घर में