सिर्फ ₹1 में पावर वाला चश्मा! MLA रिकेश की अनोखी पहल
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिकेश सेन द्वारा आम नागरिकों के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मात्र ₹1 में पावर वाला चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है। हर रविवार आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग अपनी आंखों की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह अनुसार पावर वाला चश्मा प्राप्त कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य उन लोगों तक बेहतर नेत्र सुविधा पहुंचाना है जो आर्थिक कारणों से चश्मा नहीं बनवा पाते। क्षेत्र में विधायक द्वारा स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।
#CGBhaskar #PowerGlasses #MLARikeshSen #GreatInitiative #CGNews