अतर्रा: बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
Atarra, Banda | Jun 17, 2026 नगर के नरैनी मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार दोपहर क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह तथा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह मौजूद रहे।