मनोरा: ग्राम सोगड़ा में बारिश से गिरे 3 बिजली खंभे, घंटों लगा जाम; मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था बहाल
जिले में लगातार बारिश का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। ग्राम सोगड़ा के पास बारिश की वजह से तीन बिजली के खंभे गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। खंभों को दोबारा लगाने के दौरान सड़क पर कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोग जाम में फंसे रहे। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण बारिश में भीगते हुए खंभों को खड़ा करने में जुटे र