उज्जैन शहर: उज्जैन में स्ट्रीट डॉग्स का हमला, मजदूर बबलू के बाद बुजुर्ग मांगीलाल के हाथ लहूलुहान
उज्जैन में आवारा स्ट्रीट डॉग्स का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हाटकेश्वर कॉलोनी में कुत्तों के हमले के दो मामले सामने आए, जिसने इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहला मामला मजदूर बबलू का है, जो निर्माणाधीन मकान के बाहर झोपड़ी में रहता है। अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले बबलू के पैरों को निशाना