बारुन: बारुण व टेंगरा फीडर क्षेत्र में आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
स्थानीय पावर ग्रिड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को बारुण और टेंगरा फीडर के तहत आने वाले सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा ग्रिड के सुचारू संचालन और तकनीकी सुधार के उद्देश्य से यह शटडाउन लिया जा रहा है।