बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DDC की अध्यक्षता में सात निश्चय-2 की समीक्षा हुई, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में डीडीसी आकाश चौधरी की अध्यक्षता में सात निश्चय–02 के अंतर्गत डीआरसीसी द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पूर्व समीक्षा बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के लिए निर्देशित किया.