बेगूसराय: रुदौली में अपराधियों ने दुकान में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, वीडियो वायरल
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक गरीब दुकानदार की रोजी-रोटी पर ही आग लगा दी। पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगाने की सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव का है। जहां अपराधियों ने देर रात एक दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।