बेगूसराय: बेगूसराय के मारवाड़ी मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से इस व्यक्ति की मौत हुई है। इस मौत के बाद एक बार फिर शराबबंदी कानून पर सवाल उठने लगा है। आपको बताते चले कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।